Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

‘प्रोजेक्ट धड़कन’ –रायपुर के आंगनबाड़ी व विद्यालयों में बच्चों के निःशुल्क हृदय रोग जांच अभियान जारी

जन्मजात हृदय रोग की पहचान हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर

 

डेस्क रिपोर्टर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान हेतु स्क्रीनिंग की गई।

आंगनबाड़ी केंद्र – 11 संतोष नगर, बिरगांव कुल स्क्रीनिंग 35, पुरुष – 14 महिला – 21 संदिग्ध, आंगनबाड़ी केंद्र – 12 माँ परमेश्वरी वार्ड 25, बिरगांव कुल स्क्रीनिंग 58 जिसमें पुरुष व 35 महिला 23 संदिग्ध आंगनवाड़ी केंद्र – 13 साईं चौक, बिरगांव कुल स्क्रीनिंग – जिसमें 52 पुरुष – 26 महिला 26 संदिग्ध। आगे की जांच एवं ईलाज श्री सत्य साई हॉस्पिटल नवा रायपुर द्वारा की जाएगी।

प्रोजेक्ट धड़कन का मुख्य उद्देश्य आंगन बाड़ी केंद्रों एवं शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों की प्रारंभिक पहचान, जांच एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है। तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ तथा स्तनपान के समय पसीना आना जैसे लक्षणों के आधार पर बच्चों की जांच की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *