Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Uncategorizedकृषिछत्तीसगढ़

जिले में जोर–शोर से चल रही धान खरीदी, किसानों में उत्साह का माहौल

प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, मुख्यमंत्री के प्रति जता रहे आभार

डेस्क रिपोर्टर, 17 नवंबर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होते ही उपार्जन केंद्रों में रौनक बढ़ गई है। धान विक्रय के लिए किसान सुबह से ही उत्साहपूर्वक उपार्जन केंद्रों में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव खरीदी कार्यों में दिखाई दे रहा है।

 

उपार्जन केंद्रों में मॉइश्चर मीटर, डिजिटल तौल मशीनें, पर्याप्त बारदाना, टोकन प्रणाली, पेयजल, शेड और बैठने की व्यवस्था उपलब्ध होने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री जी.एन. सिदार लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए हुए हैं।

 

आरंग विकासखंड के आमोदी उपार्जन केंद्र में भी धान विक्रय किया जा रहा है। यहाँ धौराभाटा से पहुंचे कृषक श्री नंदकुमार साहू ने 120 क्विंटल, आमोदी के श्री तामेश्वर साहू ने 6.40 क्विंटल, तथा श्री किशन कुमार साहू ने 40 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारे लिए बड़ी राहत है। केंद्रों में अच्छी व्यवस्थाएँ की गई हैं, जिससे विक्रय में आसानी हो रही है।”

 

उन्होंने बताया कि समय पर टोकन, त्वरित तौल और उपलब्ध सुविधाओं के कारण प्रक्रिया तेज एवं पारदर्शी ढंग से संचालित हो रही है। किसानों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है और किसानों में उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *