Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जनऔषधि केंद्र से मिल रही स्वास्थ्य को राहत, कलेक्टर ने किया अवलोकन

रायपुर। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र योजना मध्यम और आम नागरिकों के लिए सहारा बनकर उभरा है। यहा पर विभिन्न बिमारियों की जैनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की छूट में मिलती है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह पहुंचे जन औषधि केंद्र एवं केंद्र के संचालक अजीत निगम से चर्चा करते हुए शुभकामनाएं देते हुए पुछा कि यह केन्द्र कब खुली है श्री निगम ने बताया की करीब साल भर हो रहा है इससे मरीजों को कम दरों में दवाई भी मिल रही है और मेरी आमदनी भी ठीक ठाक हो रही है।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *