Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

पीएमश्री एवं शासकीय स्कूलों में निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश, कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर की समीक्षा

रायपुर।  जिले के पीएमश्री एवं शासकीय विद्यालयों में स्वीकृत विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की कार्यवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने फिनिशिंग स्तर पर चल रहे कार्यों, मरम्मत कार्यों एवं बालिका शौचालय निर्माण को 08 मार्च 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यों की नियमित समीक्षा कर तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टेंडर आधारित एवं बड़े निर्माण कार्यों को अप्रैल 2026 के अंत तक पूर्ण कराया जाए तथा किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों में विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, डिस्मेंटल या अन्य कारणों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने समग्र शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं अन्य मदों के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक अरुण कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *