Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मार्च की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अगले 5 दिनों में तापमान में होगा इजाफा, रायपुर का पारा 35°C पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

मौसम का हाल

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। वर्षा के मुख्य आंकड़े शून्य (निरंक) रहे। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6°सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9°सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

सिनोप्टिक सिस्टम

कोमोरिन क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों से लेकर विदर्भ तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर एक द्रोणिका गुजर रही है। यह द्रोणिका आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा से होकर समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35° सेल्सियस और 22° सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *