Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

होली पर छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड, दो दिन में 179 करोड़ की मदिरा खपत

रायपुर। होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब पी गए। जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। वहीं 5 मार्च को भी 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।

स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के एमडी पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रदेश में शराब की औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की बिक्री होती है, लेकिन होली के कारण मांग काफी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि 3 और 5 मार्च को कुल मिलाकर 179 करोड़ रुपये से अधिक की देसी और विदेशी मदिरा की बिक्री दर्ज की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता हैं और होली पर एक अरब 79 करोड़ से ज्यादा की शराब बिक्री हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *