Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए जा रहे अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई है. कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश और मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगाए गए अफीम को जप्त किया गया है. मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है.

पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंडारी और सिरसा के मध्य स्थित भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके पर अफीम की फसल पाए जाने पर अन्य संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए अवगत कराया.

यह भी मामला सामने आया कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार अफीम की खेती में संलिप्त हैं. कलेक्टर अभिजीत सिंह के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने बिना किसी दबाव में आए एसडीएम, तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार के अलावा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाई. मामले की जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एफएसएल को भी दी गई. टीम ने ग्राम झेंझरी पटवारी हल्का नंबर 8 तहसीलों जिला दुर्ग की भूमि खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल और खसरा नंबर 310 रकबा 09 एकड़ 92 डिसमिल, कुल दो खसरा नम्बर की दस राजद 72 डिसमिल भूमि जो कि मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के पिता सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम से थी, की जांच की. जांच में उक्त भूमि के लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल भूमि पर अफीम की खेती की गई थी. आखों में धूल झोंकने के लिए मक्के की फसल के बीच अफीम लगाई गई थी.

प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई. आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *