Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सड़क हादसों पर लगाम के लिए सख्ती, रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर लगातार कार्रवाई जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग कर 614 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 अलग-अलग प्वाइंट पर जांच की गई, जिसमें 86 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें भी पुलिस की पकड़ में आईं।

हर साल सड़क हादसे में 600 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार रायपुर में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 600 लोगों की मौत होती है, जिनमें से कई मामलों में दुर्घटना का मुख्य कारण नशे की हालत में वाहन चलाना होता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर ऐसे चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील- नशे में न चलाएं वाहन, तेज रफ्तार से बचें

यातायात पुलिस ने रायपुर शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और तेज रफ्तार से बचें। सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *