Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को मिली नई गति, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से 20.76 करोड़ के 189 कार्य स्वीकृत

रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल निरंतर सक्रिय और प्रतिबद्ध हैं। उनके सतत प्रयासों और अनुशंसा के फलस्वरूप रायपुर जिले के सभी विधानसभाओं, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, अभनपुर, आरंग और धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं शहर के वार्डों में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 2076 लाख रुपए की लागत से 189 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन कार्यों में सीसी रोड और नाली निर्माण, सामुदायिक भवन एवं सभा कक्ष का निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण, स्कूलों में स्मार्ट कक्ष और वाटर कूलर की व्यवस्था, खेल मैदानों का समतलीकरण तथा शौचालय निर्माण जैसे अनेक जनहितकारी कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की जो गति बनी है, उसी संकल्प के साथ रायपुर क्षेत्र में भी निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही सुशासन की पहचान है। स्वीकृत इन कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और सामाजिक तथा शैक्षणिक अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

RaipurDoc 88

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *