Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जनसुविधा के लिए अवकाश में भी खुले रहेंगे निगम के राजस्व कार्यालय, 31 मार्च तक बकाया नहीं जमा करने पर होगी कार्रवाई

रायपुर। नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालय के राजस्व कार्यालय  और सभी काउंटर 26 मार्च से 31 मार्च तक पड़ने वाली शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे. इस दौरान सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर अदा कर सकते हैं. नागरिकों की सुविधा के लिए प्ले स्टोर पर नगर पालिक निगम रायपुर के मोर रायपुर एप और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ उपलब्ध है.

बड़े बकायादारों को चेतावनी

रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा एक बार फिर सभी बड़े बकायादारों को अवगत करवाया गया है कि बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई की परेशानी से बचने सम्बंधित बड़े बकायादार नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया अदा कर दें.

सभी सम्पतिकरदाता नागरिक अपना देय सम्पतिकर तत्काल नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को अदा कर दें और अंतिम नियत तिथि 31 मार्च, 2026 तक करों की अदायगी नहीं होने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की जाएगी. अपील की गई कि सभी बड़े बकायादार अपना सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा कर कुर्की, सीलबंदी की कड़ी कार्रवाई की परेशानी से बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *