Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सरकार ने रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, आदेश जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. गुरुवार को सभी सरकारी दफ्तरों  के साथ बैंक भी बंद रहेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

दरअसल, जारी अधिसूचना में बताया गया कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत यह अवकाश घोषित किया गया है. वहीं बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल मुलाकात कर बैंकों में भी रामनवमी का अवकाश देने का आग्रह किया था.

देखें आदेश की कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *