Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

बर्फ के अंदर जमा मिला मेंढक, बर्फ डिपो वाले ने झाड़ा पल्ला, अब फैक्ट्री संचालक के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की मांग…

कोरबा। बर्फ का नाम से ठंडक का अहसास होने लगता है, लेकिन कोरबा में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने लोगों के तन-मन में आग लगा दी. दरअसल, घंटाघर चौपाटी स्थित जूस सेंटर में बर्फ के अंदर मेंढक जमा मिला. बर्फ में मेंढक को देखते ही व्यापारियों का पारा चढ़ गया. बर्फ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी के एक जूस सेंटर में वाकया सामने आया है. जूस सेंटर संचालक ने बताया कि निहारिका क्षेत्र स्थित एक दुकान से बर्फ खरीद कर लाया गया था. जहां बर्फ फैक्ट्री से थोक में बर्फ लाकर बेचा जाता है. चौपाटी संघ ने मांग की कि बर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने बताया कि वह बर्फ का डिपो चलता है. वे कई फैक्ट्रियों से बर्फ लेकर आता है. अब कहां से बर्फ आया है, यह उसे नहीं पता. यही नहीं जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह उसके डिपो का है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. इधर खाद्य अधिकारी विकास भगत ने घटना सामने आने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री है, वहां जांच की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *