Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

‘न्याय की जीत’: अमित जोगी को उम्रकैद, परिवार ने जताई संतुष्टि

रायपुर। चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद राम अवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने इसे न्याय की जीत कहा है। 23 वर्षों के बाद परिवार को न्याय मिला है।

उन्होंने कहा कि इन 23 वर्षों में हमें राजनीतिक शक्तियों के साथ मनी पॉवर से भी लड़ना पड़ा। सतीश जग्गी ने मांग की है कि अमित जोगी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और उनका पासपोर्ट भी जब्त होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *