Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 CMO समेत 37 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 37 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, प्रशासनिक कार्यों में तेजी और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख नगर पालिकाओं और जिला मुख्यालयों में नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) की पदस्थापना की गई है। साथ ही, अब तक प्रभारी CMO के रूप में कार्य कर रहे 6 सहायक राजस्व अधिकारियों और कनिष्ठ कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेज दिया गया है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमित CMO की कमी को ध्यान में रखते हुए कुछ नगरीय निकायों में वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखिये आदेश की कॉपी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *