भाजपा की आक्रोश रैली, कल रायपुर में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, इन मार्गों पर जाने से बचें!
दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक मार्ग होगा जाम, आपको समय से पहले प्लानिंग और वैकल्पिक रास्तों की सलाह।
डेस्क रिपोर्टर, 19 अप्रैल 2026/ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में कल 20 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा इंडोर स्टेडियम रायपुर में सभा पश्चात आक्रोश रैली के रूप में इन्डोर स्टेडियम से गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर सुभाष स्टेडियम तक रैली निकालकर सुभाष स्टेडियम में आम सभा किए जाने की सूचना है जिसमें प्रदेश भर से लगभग 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं की शामिल होने की सूचना है।
इस दौरान निम्नलिखित मार्ग दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगा।
1. बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।
2. श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार।
3. महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम।
4. कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम।
5. बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम।
6. कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक।
7.आकाशवाणी चौक काली मंदिर से नल घर चौक।
अपील:- आम लोग या नियमित यात्रियों से अपील है कि वे उपरोक्त मार्ग से आवागमन करने से बचे, बुढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल पुलिस लाइन गेट नेहरू नगर की ओर एवं कालीबाड़ी से महिला थाना चौक काली माता तिराहा अम्बेडकर चौक-होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
