जशपुर में क्रैश हुआ प्राइवेट विमान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट विमान के क्रैश होने की सूचना मिली है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी गईं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पहाड़ के इलाके से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिसने घटना की गंभीरता को और बढ़ा दिया। इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावह स्थिति स्पष्ट देखी जा सकती है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे या कोई यात्री मौजूद था या नहीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया। लाल उमेद सिंह खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनके साथ पुलिस और राहत दल की टीमें भी मौके की ओर बढ़ रही हैं।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।