Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में RSS-ABVP से जुड़े कार्यक्रम का विरोध, NSUI ने दी चेतावनी

रायपुर। राजधनी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 27 अप्रैल को RSS के सक्रिय कार्यकर्ता रहे ABVP के संस्थापक यशवंतराव केलकर जयंती के नाम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर विश्वविद्यालय के मंच और ऑडिटोरियम के उपयोग पर NSUI ने आपत्ति दर्ज कराई है।

कार्यक्रम में देश भर के कार्यकर्ता मौजूद होंगे। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के NSUI अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी विचारधारा को बढ़ावा देने वाला बताते हुए विरोध जताया है। वहीं NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विश्वविद्यालय परिसर की निष्पक्षता एवं शैक्षणिक गरिमा बनाए रखने की मांग की। ज्ञापन में एक विचारधारा को बढ़ावा देने के विरोध में कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए चेतावनी दी गई है कि ऐसी स्थिति में कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।

पुनेश्वर लहरे ने कहा कि विश्वविद्यालय एक स्वतंत्र शैक्षणिक मंच है, जहां सभी विचारों को समान अवसर मिलना चाहिए, न कि किसी एक विशेष विचारधारा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन में National Education Policy 2020 एवं University Grants Commission (UGC) के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में निष्पक्ष एवं समावेशी वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

इस दौरान पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में अंकित बंजारे, हिमांशु तांडी, नागेश निर्मलकर, मनीष बांधे, गजेंद्र घृतलहरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *