Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा ‘सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान जारी

रायपुर। प्रदेश में सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थ एवं दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के द्वारा उपरोक्त विषय के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। ‘सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम जिले भरे में निरीक्षण के साथ-साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अभियान का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों, नकली दवाओं पर रोक लगाना है, साथ ही आम लोगों को सुरक्षित खाद्य, पौष्टिक आहार, सुरक्षित दवा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उपरोक्त कार्यवाही नियंत्रक एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार की गई इस जांच अभियान के प्रथम दिवस आज चाट, गुपचुप सेंटर्स आदि स्ट्रीट वेंडर्स की जांच की गई। दो नमूना समोसा, चाट व दही बड़ा का जांच हेतु लिया गया। रंगयुक्त गुपचुप पानी मिलने पर लगभग 20 लीटर गुपचुप पानी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही कालातीत ब्रेड (एक्सपार्यड ग्रेड) लगभग 2 किलोग्राम को भी मौके पर नष्ट कराया गया। रायपुर शहर के विभिनन स्थानों के 27 गुपचुप, चाट सेंटरों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के उपबंधों, मानकों के अनुसार खाद्य दुकान संचालन हेतु निर्देशित किया गया। आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *