Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

IPL मैच से पहले रायपुर में बदला मौसम, अगले चार दिन बारिश और अंधड़ के आसार

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि मैच से पहले मौसम ने आयोजकों और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि बीते शुक्रवार और आज शाम रायपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई। गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की चिंता भी बढ़ गई.

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। विभाग का कहना है कि 11 मई के बाद मौसम की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *