Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर की कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही यह बात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. इस संबंध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने आदेश जारी किया है.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने अपने आदेश में बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. इस कड़ी में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले प्रदेश, जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है.

अल्का लांबा ने बताया कि संगठन में सक्रियता, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क, संघर्षशील भूमिका एवं संगठन के प्रति समर्पण को आधार बनाकर जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *