Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

वर्चुअल रूप से आयोजित हुई समय सीमा की बैठक, मुख्यमंत्री की मंशानुरूप अधिकारी बैठक में वर्चुअली जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ईंधन के मितव्ययितापूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समय सीमा की बैठक वर्चुअल रूप में आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी ही रेडक्रॉस सभाकक्ष में भौतिक रूप से उपस्थित हुए, जबकि जिले के अन्य कार्यालयों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था से ईंधन की बचत के साथ-साथ अधिकारियों के समय का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी तथा ब्लॉक स्तर पर भी इस व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *