Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

इबोला वायरस के संभावित मरीजों के लिए रायपुर में बनेगा आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

रायपुर। वैश्विक स्तर पर फैल रही संक्रामक बीमारियों, खासकर इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक डेडिकेटेड आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर को भेजे गए पत्र में संदिग्ध मरीजों के त्वरित इलाज, संक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाओं से लैस आइसोलेशन सेंटर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही राज्य सर्विलेंस यूनिट और आईडीएसपी को भी इस संबंध में जानकारी देने को कहा गया है।

आइसोलेशन सेंटर में होंगी ये सुविधाएं

संदिग्ध और पुष्ट मरीजों के लिए अलग-अलग सुरक्षित आइसोलेशन वार्ड

पीपीई किट और सुरक्षा उपकरणों से लैस डॉक्टर, नर्स और सपोर्ट स्टाफ

एयरपोर्ट से आइसोलेशन सेंटर तक डेडिकेटेड एंबुलेंस और प्रशिक्षित स्टाफ

सैंपल कलेक्शन और सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था

रायपुर एयरपोर्ट पर विशेष स्क्रीनिंग टीम की तैनाती

बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित डिस्पोजल की व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी पत्र में कहा गया है कि इबोला समेत अन्य घातक वायरस के बढ़ते वैश्विक खतरे को देखते हुए संदिग्ध मरीजों के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा और त्वरित चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर में यह विशेष आइसोलेशन सेंटर तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *