Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

CBSE रिजल्ट विवाद पर CM साय ने कांग्रेस को घेरा, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी दुखद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी से आग्रह किया है कि कम से कम शिक्षा के नाम पर सस्ती राजनीति और गलत बयानबाजी न करें। सीएम साय ने कहा, हर मुद्दे की तरह शिक्षा में भी पहले आधे-अधूरे तथ्य उछालों, फिर भ्रम फैलाओ और सुर्खियां बटोरने का प्रयास करो, यही राहुल गांधी का काम है।

सीएम साय ने कहा, अभी सीबीएसई के संदर्भ में जिस एजेंसी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उसी कंपनी को कांग्रेस शासित तेलंगाना और कर्नाटक के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों ने कई बार कार्य सौंपे हैं। कांग्रेस शासित राज्य उस एजेंसी की आधिकारिक सराहना तक करते रहे हैं।

सीएम ने कहा, कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी अपनी राज्य सरकारें गलत थीं या फिर राहुल गांधीजी के बयान को कांग्रेस भी गलत मानती है? देश के करोड़ों युवा इनके राजनीतिक प्रोपेगेंडा का हिस्सा नहीं बनेंगे, यह तय है। ऐसे गंभीर विषय पर भी कांग्रेस का तथ्यों से परे गैर-जिम्मेदार रवैया दुखद है।

बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि सीबीएसई परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हुई, जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं। और मोदी जी? हमेशा की तरह – न जवाब, न ज़िम्मेदारी, न शर्म। जिस कंपनी कोएम्प्ट को यह ज़िम्मेदारी मिली, वह पहले ग्लोबारिना के नाम से तेलंगाना में 2019 में यही कारनामे कर चुकी है। नाम बदला पर नीयत वही, फितरत वही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *