Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर में ANTF का पुनर्गठन, 11 सदस्यीय टीम गठित, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और विशेष अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का पुनर्गठन किया गया है। पुलिस कमिश्नर रायपुर ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक ANTF की 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम का नेतृत्व टीआई सुनील दास करेंगे। नई टीम में 1 उप निरीक्षक (SI), 2 हवलदार और 7 आरक्षकों को शामिल किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, यह टीम नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष रूप से कार्य करेगी।

टीम को अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी, सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में नई टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ANTF द्वारा नशे के खिलाफ बड़े अभियान चलाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *