Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

उपचुनाव में विवाद : नामांकन खारिज होने पर हाईकोर्ट पहुंची उम्मीदवार, न्याय की लगाई गुहार

बिलासपुर। नगर पालिका परिषद दीपका जिला कोरबा के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। महिला प्रत्याशी शोभा तिग्गा ने नामांकन प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें नगर पालिका अधिकारियों पर मनमानी और नियमों के विपरीत कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए हैं।

याचिका के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 अनुसूचित जनजाति 15 (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित है। शोभा तिग्गा ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा था और निर्धारित तिथि पर नामांकन जमा करने नगर पालिका कार्यालय पहुंची थीं। उनका आरोप है कि प्रशासन ने अतिरिक्त दस्तावेजों और नो-ड्यूज प्रमाण पत्र की शर्त लगाकर नामांकन स्वीकार नहीं किया।

महिला प्रत्याशी का कहना है कि उन्हें चुनाव मैदान से दूर रखने के उद्देश्य से राजनीतिक दबाव बनाया गया तथा उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया। उन्होंने हाईकोर्ट से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराने और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि किसी पात्र उम्मीदवार को नामांकन तक दाखिल नहीं करने दिया जाता है तो इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना प्रभावित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *