Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम सख्त: बड़े बकायादारों पर होगी कड़ी कार्रवाई, रोज 1 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य

रायपुर। रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम के सभी बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों को नोटिस जारी कर बकाया राजस्व की वसूली तेज करने और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में आयोजित साप्ताहिक टीएल समय-सीमा बैठक में आयुक्त ने शहर के 10 जोनों के लिए प्रतिदिन कुल 1 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया। बैठक में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के शर्मा, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता संजय बागड़े सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

30 जून तक संपत्तिकर जमा करने पर 6.25% छूट

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर 30 जून 2026 तक जमा करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर राजस्व वसूली बढ़ाई जाए।
साथ ही सभी जोनों के राजस्व अमले को लगातार वसूली अभियान पर फोकस बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

मानसून से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

बैठक में आयुक्त श्री मिश्रा ने मानसून की पहली बारिश से पहले शहर के अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां प्राथमिकता से वर्षा जल संचयन प्रणाली विकसित करने को कहा, ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके।

अवैध निर्माण पर भी सख्ती

आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को शहर में अवैध निर्माण के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *