Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, ऑपरेशन लोटस पर बोले –

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12साल पूरे होने पर उनकी उलब्धियां गिनाने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो वसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन लोटस पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई ऑपरेशन नहीं चलता। जो जैसी करनी करता है उसका फल वैसा ही भोगता है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे। हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा सड्डू, बैरन बाजार और शांति नगर में जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 जून को सफाई अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही सदर बाजार-बुढ़ातालाब क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2 दिवसीय के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आया हूं। पीएम के 12 साल नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में काम किया गया है। छत्तीसगढ़ की जनता के सामने यही सब पेश करना है। डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद खत्म किया इसलिए देश के प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद करता हूं।

ऑपरेशन लोटस नाकाम हो रहा है वाले कीर्ति आजाद के बयान पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का कोई ऑपरेशन नहीं चलता। जो जैसी करनी करता है उसका फल वैसा ही भोगता है।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, इसमें हमारी कोई जानकारी नहीं इसलिए मैं इसमें कुछ नहीं बोलना चाहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *