Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

गंभीर जल संकट पर राज्यपाल ने लिया संज्ञान, महापौर को गजराज बांध को पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने के दिए निर्देश

रायपुर। राजधानी रायपुर में गंभीर जल संकट पर राज्यपाल रमेन डेका ने संज्ञान लिया है. उन्होंने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने आज लोकभवन में नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और अतिरिक्त आयुक्त विनोद पाण्डेय को बुलाकर इस दिशा में त्वरित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए.

कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले गजराज बांध को रायपुर शहर के लिए एक विशाल पेयजल भंडार के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया गया है. राज्यपाल डेका ने कहा कि वर्तमान में सिंचाई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहे इस बांध की आवश्यक मरम्मत कर इसे रायपुर शहर की लाइफलाइन बनाया जा सकता है. बांध को पेयजल भंडार के रूप में विकसित करने से शहरवासियों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी.

राज्यपाल ने महापौर को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस दिशा में शीघ्र आगे बढ़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए. राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि बांध की मरम्मत और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *