Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का समापन

रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आज समापन हुआ।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में किए गए कार्यों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री जन-मन योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक निर्णयों को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में भारी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर अवलोकन किया और शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *