Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

“राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM साय का तंज, बोले- जहां जाते हैं, कांग्रेस का हश्र देश जानता है”

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस का हश्र क्या होता है, यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन

बता दें कि कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। इस शिविर में शामिल होने के लिए राहुल गांधी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी करीब साढ़े पांच घंटे तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जहां वे जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित कर जीत का मंत्र देंगे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की क्षमता में वृद्धि करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *