Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
क्राइमछत्तीसगढ़

खून से लथपथ मिली महिला की लाश: इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की लाश उसके ही घर पर खून से लथपथ मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव का है। मृतका की पहचान दया बाई पति चिमन साहू के रूप में हुई है, जो कि नेवारीकला गांव की रहने वाली थी। दया बाई की लाश आज उसके की घर के कमरे में खून से लथपथ मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *