Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
क्राइमछत्तीसगढ़

अवैध संबंध में युवक की हत्या: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर बौखलाया पति, टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में टंगिया मारकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर सूर्यवंशी का करीब एक साल पहले मोबाइल फोन के जरिए बाजार कुर्रीडीह की रहने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए।

पति ने रंगे हाथ पकड़ा

बुधवार को शंकर सूर्यवंशी अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा। रात में वह महिला के घर पर ही था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने टंगिया से सूर्यवंशी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *