Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, पुलिस से तीन बिंदुओं पर बनी सहमति

रायपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेसी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से खम्हारडीह थाने में धरने पर बैठे थे। तीन बिंदुओं पर पुलिस के साथ सहमति बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

दीपक बैज ने कहा है कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस के आवेदन पर सात दिनों के अंदर जांच कर कांग्रेस भवन पर हमला करने वाले भाजपाइयों पर FIR दर्ज किया जाएगा। घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर दोषियों पर नए सिरे से एफआईआर दर्ज किया जाएगा। जिन कांग्रेसियों पर गैर जमानतीय धराएं लगाई गई है उसकी विवेचना कर गैर जमानतीय धराए हटाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *