Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

रायपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीएसपीडीसीएल के अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैंकों को आवेदन सोर्सिंग बढ़ाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के अस्वीकृत नहीं किया जाए। यदि किसी कारणवश आवेदन निरस्त किया जाता है, तो संबंधित आवेदक को अस्वीकृति का स्पष्ट कारण अनिवार्य रूप से बताया जाए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने बैंक, सीएसपीडीसीएल और वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए योजना की स्वीकृति, ऋण वितरण एवं सोलर इंस्टॉलेशन की साप्ताहिक समीक्षा निरंतर जारी रखने की बात कही।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत आम नागरिकों को लाभ प्राप्त करने एवं ऋण लेने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

बैठक में लीड बैंक मैनेजर मोहम्मद मोफिज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *