Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों को अलर्ट रहें :- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समय सीमा फॉलो अप बैठक ली। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में प्रोजेक्ट समन्वय के तहत सभी अधिकारियों को अंतर विभागीय नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने में हो रही देरी पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना‌ के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी गांवों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का कार्य समय पर पूरा करने और ड्रोन सर्वे में चिह्नित हितग्राहियों की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने को कहा। साथ ही जिले के किसानों का बकेटिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पीजीएन पोर्टल एवं सेवा सेतु में आए आवेदनों का तत्काल निराकरण करें।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले में महानदी के समीप सीमावर्ती क्षेत्रों में तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी समय-समय पर मुनादी करवाएं। साथ ही शेल्टर होम एवं राशन की व्यवस्था पहले से करवा कर रखें, ताकि आपात स्थिति में राहत कार्य में विलंब न हो।

बैठक में एग्रीस्टेक की प्रगति की भी जानकारी ली गई एवं उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में बंटने वाले पुस्तक एवं गणवेश की समीक्षा करते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित जिले के सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *