Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत एवं कार्यालय जिला पंजीयक का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, जनसुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, उप संचालक कृषि सतीश अवस्थी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *