Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Raipurप्रशासन

तिरंगा शक्ति फेस्ट: शास्त्रीय, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों से सजी शाम, 30 फाइनलिस्ट्स ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

डेस्क रिपोर्टर, रायपुर-

राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक स्थित शहीद स्मारक भवन में ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट – 2026’ के गुरु वंदन उत्सव के तहत सिंगिंग और डांसिंग प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम, कला केंद्र एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के 30 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर समां बांध दिया।

प्रतियोगिता के ऑडिशन राउंड में 150 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से चयनित होकर 30 प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले के मंच तक पहुंचे।

 

शास्त्रीय नृत्य और देशभक्ति गीतों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

फिनाले के दौरान नृत्य विधा में प्रतिभागियों ने कत्थक, भरतनाट्यम, लोकनृत्य और वेस्टर्न डांस की जोरदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं गायन विधा में छत्तीसगढ़ी लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, देशभक्ति तराने और फिल्मी व भक्ति गीतों की गूंज रही। बॉलीवुड और देशभक्ति थीम पर सजी इन प्रस्तुतियों, आकर्षक गेटअप और मंच संचालन ने निर्णायक मंडल (जजेस) के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

कलेक्टर गौरव सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह एवं रायपुर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की कला व रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर गायन विधा की चार श्रेणियों में 8 प्रतिभागियों को विजेता व रनर-अप, तथा नृत्य विधा की चार श्रेणियों में 8 प्रतिभागियों को विजेता व रनर-अप घोषित किया गया। मंच पर बच्चों को सम्मानित होते देख पालक भी भावुक और गौरवान्वित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *