Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

तंबाकू के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा: छापेमार कार्रवाई में 22.50 लाख का माल जब्त, 4 आरोपियों को दबोचा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गट्टा पुलिस ने जांभलीझोरा गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, पैकिंग मशीन और स्कॉर्पियो वाहन समेत कुल 22 लाख 50 हजार 230 रुपए का माल जब्त किया है।

4 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत जोहन कुजूर, साईनाथ कन्नाके, सचिन कन्नाके और अभिजित नान्हे के रूप में हुई है। वहीं, मामले में प्रशांत याडवार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस उपनिरीक्षक कर रहे जांच

गट्टा पुलिस ने जब्त सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद भोंबे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *