Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। ई-कोर्ट के तहत सीमांकन आवेदन के लिए विकसित ऑनलाइन मॉड्यूल को लाइव कर दिया गया है। इस संबंध में आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय की ओर से सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़, नवा रायपुर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सीमांकन के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश पूर्व में प्रेषित किए जा चुके हैं। इसी के अनुरूप ऑनलाइन मॉड्यूल के संचालन और विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली कार्यवाही की प्रक्रिया के लिए संबंधित यूजर मैनुअल भी भेजा गया है।

पत्र में सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि संलग्न यूजर मैनुअल का अवलोकन कर संबंधित राजस्व न्यायालयों, तहसीलदारों एवं राजस्व निरीक्षकों को आवश्यक रूप से अवगत कराएं। साथ ही नवीन ऑनलाइन व्यवस्था के अनुरूप सीमांकन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए पत्र की कॉपी पर क्लिक करें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *