Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

Ex-IRS शीतल शाश्वत वर्मा को मिली विशेष सचिव की जिम्मेदारी, 5 साल के लिए दी गई संविदा नियुक्ति…

रायपुर। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुकीं पूर्व IRS अधिकारी शीतल शाश्वत वर्मा को छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष सचिव के रूप में संविदा नियुक्ति दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, शीतल वर्मा की नियुक्ति प्रमुख सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष सचिव के रूप में की गई है। उनकी संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 5 वर्ष या पद की पूर्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए रहेगी।

वित्त विभाग से मिली सहमति

आदेश में बताया गया है कि इस नियुक्ति के संबंध में वित्त विभाग के फाइल क्रमांक FINACC-3602/2271/2026-FINANCE, दिनांक 21 सितंबर 2026 के माध्यम से सहमति प्रदान की गई है। नियुक्ति की शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के अनुसार रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि वर्मा को वित्त विभाग में पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि शीतल वर्मा 2005 बैच की IRS अधिकारी थीं। उन्होंने प्रतिनियुक्ति पर 7 साल तक छत्तीसगढ़ में काम किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *