Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दल के प्रतिनिधि राज देवांगन एवं अनिल राय चूड़ा उपस्थित रहे। वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *