Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़राजनीति

SIR पर सियासी घमासान: मंत्री टंक राम वर्मा बोले- विकास के दम पर चुनाव लड़कर दिखाए कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर सियासत तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पुराने जुगाड़, फर्जी पर्चियों और वोट बैंक की राजनीति का दौर अब खत्म हो चुका है। मंत्री ने विपक्ष पर देश में होने वाले हर अच्छे काम का विरोध करने का आरोप भी लगाया।

कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब देश में कांग्रेस की सरकारें थीं, तब भी SIR जैसी प्रक्रिया कई बार दोहराई गई। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित था, लेकिन आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची को साफ किया जा रहा है तो विपक्ष को लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगा है।

दशकों तक धांधली करने वाली कांग्रेस दे रही चुनावी शुचिता की सीख

मंत्री वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक चुनावों में धांधली की और सत्ता के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा। इसके बावजूद आज वही पार्टी चुनाव की शुचिता पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आदत बन गई है कि देश में होने वाले हर अच्छे काम का विरोध किया जाए।

विकास और काम के दम पर चुनाव लड़कर दिखाए कांग्रेस

मंत्री टंक राम वर्मा ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह नया भारत है, जहां पुराने राजनीतिक हथकंडे और वोट बैंक की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो विकास और अपने काम के दम पर चुनावी मैदान में मुकाबला करके दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *