Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी परीक्षा

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया है। आयोग ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में सूचना जारी की।

आयोग के मुताबिक, सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई समय-सारणी का इंतजार करना होगा।

CGPSC की वेबसाइट पर जारी होगी नई तारीख

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की अगली तारीख अलग से घोषित की जाएगी। अभ्यर्थी नई तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर नजर रखें।

CGPSC ने जारी किया नोटिस

हालांकि, परीक्षा स्थगित करने के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस फैसले से परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों में निराशा देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *