Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

खराब मौसम ने बिगाड़ा नितिन नवीन का दौरा, जनजातीय दिवस कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज होने वाले जनजातीय दिवस 2026 से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले थे. लेकिन खराब मौसम के चलते नितिन नवीन के चार्टर प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण उनका दौरा निरस्त कर दिया गया है. इसके बाद वह सीधे पटना के लिए रवाना हो गए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है.

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी की गई है. फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं. वहीं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *