Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे सहित सात अफसरों को IAS अवार्ड, जारी हुआ आदेश

रायपुर। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत इन अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की गई है। इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयनित किया गया है।

नायब तहसीलदार से आईएएस तक का सफर

दुर्ग जिले के निवासी वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को आईएएस अवार्ड मिला है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला है जब कोई अधिकारी नायब तहसीलदार पद से पदोन्नत होकर राज्य प्रशासनिक सेवा में आए और फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बने। अविभाजित मध्य प्रदेश में वर्ष 1993 में उनका चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ था। इसके बाद वे कई वर्षों तक अभनपुर में नायब तहसीलदार तथा बाद में तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे। वर्ष 2010 में उनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ। नए पदनाम के साथ वे रायपुर में लंबे समय तक अपर कलेक्टर के रूप में सेवाएं देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *