Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत साईकलिस्ट हेरिटेज वॉक का भव्य आयोजन रायपुर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ।

साइकिल यात्रियों ने नगर के ऐतिहासिक स्थलों — सिटी कोतवाली, चिकनी मंदिर, रविभवन, जयस्तंभ चौक, जवाहर बाजार, गांधी मैदान, रंगमंदिर — का भ्रमण कर उनकी ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी प्राप्त की।

डेस्क रिपोर्टर, 17 अगस्त, 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयन्ती वर्ष पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के संयुक्त आयोजन में आज साईकलिस्ट हेरिटेज वाक का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन

महात्मा गाँधी सदन के सामने से सिटी कोतवाली चौक, चिकनी मन्दिर, रविभवन, जयस्तम्भ चौक होकर जवाहर मार्केट, गाँधी मैदान, रंग मन्दिर होते हुए वापस नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन पहुंचा.नगर निगम मुख्यालय वापस पहुंचने पर साईकलिस्ट हेरिटेज वाक पहुंचने पर सभी साईकलिस्ट को प्रमाणपत्र प्रदत्त किये गए.

 

साईकलिस्ट हेरिटेज वाक में साईकलिस्ट को रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग की कार्यक्रम समन्वयक सुश्री निष्ठा जोशी ने सिटी कोतवाली, चिकनी मन्दिर, रवि भवन, जवाहर बाजार, गाँधी मैदान, रंग मन्दिर के ऐतिहासिक महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी.

 

साईकलिस्ट हेरिटेज वाक में प्रमुख रूप से नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल, निगम उपायुक्त एवं निगम नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव की सक्रिय सहभागिता रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *