Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत युक्तधारा पोर्टल एवं GIS तकनीक से तैयार होगी कार्ययोजना

15 से 18 सितंबर 2025 के बीच जनपद पंचायतों में सभी रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

डेस्क रिपोर्टर, 12 सितंबर 2025/ महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना निर्माण इस वर्ष 02 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस बार कार्ययोजना का निर्माण “युक्तधारा पोर्टल” के माध्यम से GIS तकनीक का उपयोग कर किया जाएगा, अर्थात् उपग्रह मानचित्रण (Satellite Mapping) के आधार पर श्रम बजट तैयार होगा।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में युक्तधारा पोर्टल से श्रम बजट तैयार करने हेतु संभागवार तकनीकी अमलों का प्रशिक्षण 12 सितंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु गठित दल रायपुर जिले के युक्तधारा (प्रथम चरण) में चयनित ग्राम पंचायतों – मलौद (धरसींवा), पिरदा (आरंग) और सिनोधा (तिल्दा) में जाकर तकनीकी प्रणाली का अध्ययन कर रहे हैं तथा ग्रामीणों को भी इसकी प्रक्रिया से अवगत करा रहे हैं।

 

इसके पश्चात 15 से 18 सितंबर 2025 के बीच जनपद पंचायतों में सभी रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत, 02 अक्टूबर 2025 से युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्ययोजना निर्माण का कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा।

 

इस पहल का उद्देश्य योजना निर्माण को अधिक पारदर्शी, सटीक और वैज्ञानिक बनाना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *