Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक 22 को, जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा, सरकार को घेरने बनाएंगे रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। जनहित के मुद्दों और विपक्ष की भूमिका को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं का खाका पेश किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी। राजनीतिक रूप से इस सत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगी। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को सत्र के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *