Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

“प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 794 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 तुलसी में 158 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 एवं 05 बीरगांव में 138 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल तुलसी व मानपुर में 144 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा चिरायु मेगा हेल्थ कैंप में 190 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कोटा वीर शिवाजी नगर एवं अटल नगर कोटा में 164 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 01 बच्चा सस्पेक्टेड मिला व पूरे जिले में आज कुल 794 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

सस्पेक्टेड पाए गए बच्चे को आगे के जांच के लिए श्री सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *