Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को राशन वितरण में न हो किसी प्रकार की परेशानी :- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज शासकीय उचित मूल्य दुकान रायपुर प्रगति महिला स्व. सहायता समूह ठाकुर प्यारेलाल वार्ड डंगनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में हितग्राहियों से बातचीत की एवं राशनकार्ड, तौल मशीन व राशन की जांच की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आप सभी को तीन महीने का राशन एक मुश्त दिया जाएगा।

साथ ही कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत हितग्राहियों को समय पर एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए एवं हितग्राहियों को राशन वितरण में न हो किसी प्रकार की परेशानी । राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *